Triple murder sagar

सागर के मकरोनिया में ट्रिपल मर्डर केस, बड़े बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

सागर। जिले में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैलगई। दरअसल मामला सागर जिले के मकरोनिया थाना अतंर्गत आनंद नगर का है जहां एक मकान में तीन शव मिले जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लिया।

बताया जा रहा है राम गोपाल पटेल सहित उनकी पत्नी तथा एक बच्चे का शव घर से मिला है जबकि एक परिवार सदस्य लापता बताया जा रहा है जिस पर पुलिस द्वारा वारदात में शामिल होने का शक जताते हुए तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जबकि प्राथमिक तौर पर तीनों को जहर देने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि एक नोट भी मिला है जो कि संभवत परिवार के लापता सदस्य द्वारा लिखा गया है। हालांकि परिवार के सदस्य की तलाश की जा रही है।

Back To Top