नई दिल्ली। जामिया विश्वविद्यालय पर नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को प्रदर्शनकारियों पर एक युवक ने गोली चला दी जिसमें एक प्रदर्शनकारी घायल हुए है जिसके हाथ पर गोली लगी है। वहीं गोली चलाते हुए युवक का वीडियो वायरल हुआ है।
जानकारी मिली है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र राजघाट तक पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे तभी एक युवक आया और उसने दिल्ली पुलिस जिंदाबाद के नारे के साथ ये लो आजादी कहते हुए प्रशनकारी पर गोली चला दी।
जानकारी मिली है कि यह गोली शादाब नाम के छात्र के हाथ पर लगी जिसके बाद घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि सवाल चर्चा में है कि दिल्ली पुलिस कई देर तक हमलावर को देखती रही और कोई एक्शन नहीं लिया गया जबकि गोली चलाने के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया।