मारवाड़ सरपंच जया गुर्जर ने पदभार ग्रहण किया

Marwar Sarpanch Jaya Gurjar

मारवाड़। पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन ग्राम की नवनिर्वाचित सरपंच जया गुर्जर ने अपना पदभार ग्रहण किया। बता दें कि सरपंच द्वारा पूजन अर्चना के बाद अपना पदभार ग्रहण किया गया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ थानाधिकारी गोपाल बिश्नोई, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आसुतोश आड़ा  तथा सभी वार्ड पंच मुख्य रूप से मौजूद रहे। बता दें कि मारवाड़ जंक्शन पंचायत समितियों की 48 ग्राम पंचायतो में सबसे अधिक मतों से जया गुर्जर निर्वाचित हुई
है।