Datia Shyama Smriti Samaroh

दतिया में श्याम स्मृति समारोह का हुआ समापन

दतिया। नगर में आयोजित हुए श्याम स्मृति समारोह का सामपन 3 फरवरी की देर रात हुआ जिस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल हुए स्कूल के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। बता दें कि रंगोली, चित्रकला, मेहंदी तथा नृत्य प्रतियोगिता के लिए बच्चांे को सम्मानित किया गया तो वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्यामा चरण खरे तथा संतोष तिवारी को भी सम्मानित किया गया।

बता दें कि श्यामा स्मृति समरोह में मुंबई से सुप्रसिद्ध गजल एवं सूफी गायिका पूजा गायतोंडे भी शामिल हुईं जिन्होने अपनी प्रस्तुति देकर समा बांधा।श्याम स्मृति समारोह में अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अवधेश नायक, प्रदेश महासचिव मुरारी लाल गुप्ता, पूर्व मंत्री केसरी चौधरी, अभिभाषक संघ पूर्व अध्यक्ष गिरिराज शरण शुक्ला, महेश गुलवानी तथा प्रीतम मित्रा मौजूद रहे।

Back To Top