Gyaraspur hospital

ग्यारसपुर की नर्स पर 500 रूपए मांगने का आरोप

ग्यारसपुर। विदिशा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्यारसपुर की एक नर्स पर गर्भवती महिला की डिलेवरी होने के बाद पति से 500 रूपए मांगने का आरोप लगा है जिसकी एक वीडियो भी सामने आई है। महिला के पति राजकुमार ने बताया कि उनकी पत्नी गोमती बाई की डिलीवरी कराने ग्यारसपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया था, वहीं डिलेवरी के बाद नर्स ने 500 रूपए की मांग की जिसके बाद उन्हे 200 रूपए दे दिए गए।

वहीं इस मामले में महिला बीएमओ नत्थी अहिरबार ने बताया कि प्रतिवेदन या शिकायत मिलने के बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top