विदिशा के शिवाजी चौक की नाम पट्टिका का अनावरण

Vidisha Shivaji Chowk

विदिशा। नगर के शिवाजी चौक के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक नाम पट्टिका का अनावरण विधायक शशांक भार्गव द्वारा किया गया। बता दें कि छत्रपती शिवाजी की जयंती के अवसर पर नाम पट्टिका अनावरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान विधायक शंशाक भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा विदिशा खेल स्टेडियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखने तथा छत्रपती शिवाजी की एक मूर्ति लगाने की घोषणा भी की गई।