Hazardous Air Pollution

छिबरामऊ में वायु प्रदूषण का नाराज, जहरीला धुआं बना मुसीबत

कन्नौज। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार भले ही लाख दावे कर रही हो लेकिन कन्नौज जिले के छिबरामऊ में सड़क के दोनों किनारे पर खुलेआम अत्यधिक मात्रा में कूड़े को डालकर जलाए जाने का दृश्य देखा गया, जो कि शिवरात्रि के चलते रास्ते से निकलने वाले कांवड़ियों सहित क्षेत्रीय रहवासियों के लिए परेशानी बन गया है।

वहीं इस मामले में अधिशासी अधिकारी, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि तत्काल ही टीम को भिजवाकर कूडे़े को साफ कराया जाएगा तो वहीं कचरे के ढेर में लगी आग को पानी डालकर बुझाने का अश्वासन दिया गया। हालांकि कांवड़ियों को पर्याप्त सुविधा देने की बात कही गई।

Back To Top