पाली जिले के कोरालिया में नवनिर्वाचित सरपंचो का हुआ सम्मान

Marwar Junction

पाली। जिले के मारवड़ अंतर्गत ग्राम कारोलिया के पेमानंद आश्रम में पंचायत समिति क्षेत्र के नवनिर्वाचित सरपंचो का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। बता दें कि संत शिरोमणी पानी बाई तथा हेमलियावास खुर्द सरपंच जोरावरसिंह की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें विधायक खुशवीर सिंह जोजावर, दिनेशराय सापेला, वन्नाराम भादरू शेखावास, राजेन्द्रसिह राठौड़, महेन्द्रसिंह सोढ़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपचों का फूलमाला तथा साफा पहनाकर सम्मान किया गया।