कथक नृत्यांगना अमिता खरे के साथ खास मुलाकात

खजुराहो। खजुराहो में आयोजित हो रहे 47वे नृत्य महोत्सव के समापन कार्यक्रम में कथक नृत्य की प्रस्तुति देने अमिता खरे (Amita Khare) खजुराहो पहुंची, जहां कैमरा24 संवाददाता ने अमिता खरे से बात की और खजुराहो नृत्य महोत्सव के आयोजन के साथ ही उनके जीवन परिश्रम के बारे में जाने। मुख्य बातें-

  • हमारी तपस्या का फल है यह मंच: अमिता खरे
  • कथक की प्रारंभिक शिक्षा घर से ली: अमिता खरे
  • 10 से 12 वर्ष तक कथक की शिक्षा ली: अमिता खरे
  • देश तथा विदेश में कई जगहों पर प्रोग्राम किए: अमिता खरे
  • अपनी कला को समय देकर निखारने की जरूरत: अमिता खरे
  • खजुराहो नृत्य महोत्सव नंबर 1 : अमिता खरे

संवाददाता राजीव शुक्ला से चर्चा करते हुए कहा, कि एक बुंदेलखंडी होने के नाते खजुराहो नृत्य महोत्सव में शामिल होना मेरे लिए गौरवमई छड़ है। बांदा में जन्मी एवं छतरपुर में अपनी शिक्षा ग्रहण करने वाली अमिता खरे ने नृत्य की प्रारंभिक शिक्षा अपने घर से ही अपने सगे मौसा जी जोकि पद्मश्री बिरजू महाराज के शिष्य रहे हैं उन से प्राप्त की, उसके बाद गांधी आश्रम में आपने श्री राम कृष्ण चैरसिया जी से इस नृत्य की विधिवत शिक्षा ग्रहण की।

वर्तमान में भोपाल के डीपीएस स्कूल में संगीत एवं नृत्य की शिक्षा दे रही हैं, फिलहाल खजुराहो में अपने ग्रुप के साथ नृत्य की प्रस्तुति देने के लिए आई हुई हैं जहां पर आकर वह काफी प्रसन्न भी है।

अमिता खरे ने खजुराहो नृत्य महोत्सव को देश का नंबर 1 नृत्य महोत्सव कहा, खजुराहो का यह नृत्य महोत्सव जिसमें देश का प्रत्येक नृतक भाग लेकर अपने आप को सौभाग्यशाली मानता है ,उस मंच के माध्यम से यह अपने आप को पाकर एवं यहां प्रस्तुति देने के लिए वर्षों से लालायित थी जो उनका सपना पूरा हुआ।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024