विदिशा जिले के देवराजपुर स्कूल में समय पर नहीं पहुंचती शिक्षिका

Deorajpur Govt School

विदिशा। जिले के देवराजपुर शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के समय पर स्कूल नहीं पहुंचने का मामला सामने आया है। बता दें कि देवराजपुर का शासकीय माध्यमिक विद्यालय समय पर खुला लेकिन 11 बजे स्कूल खुलने के बाद शिक्षिका दोपहर लगभग 12 बजे स्कूल पहुंची। जब मीडिया ने शिक्षिका से समय पर नहीं आने का कारण पूछा तो मैडम किन्ही अन्य विषयों पर बात करते हुए अपनी गलती को छुपाने का प्रयास करती रहीं। वहीं स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल में सही गुणवत्ता का भोजन नहीं मिलने की भी शिकायत की।

हालांकि मीडिया के सामने ही शिक्षिका सहित भोजन बनाने वाले जिम्मेदार आपस में बहस करते नजर आए, जिन्होने अपनी गलती मानते हुए भोजन व्यवस्था सही करने की बात कही, लेकिन शिक्षिका के स्कूल समय पर नहीं आने की बात पर कोई भी निष्कर्ष नहीं निकाला जा सका।