Actor Mukesh Khanna

एक्टर मुकेश खन्ना पहुंचे दतिया, मां पीताम्बरा के दर्शन किए

दतिया। बाॅलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे जहां मुकेश खन्ना ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां पीतांबरा मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। बता दें कि शक्तीमान सीरियल के माध्यम से मुकेश खन्ना ज्यादा प्रसिद्ध है, वहीं दतिया आगमन पर मुकेश खन्ना ने महाभारत कालीन भगवान भोलेनाथ बल खंडेश्वर पर जल अभिषेक किया।

पूजन अर्चना के बाद मीडिया से रूबरू हुए मुकेश खन्ना ने झांसी से नाता जुड़ा होने की बात कही जबकि एक सीरियल के दौरान लगभग 20 साल पहले झांसी में काम करने की जानकारी दी। हालांकि एक्टर मुकेश खन्ना दतिया के मां पीतांबरा मंदिर दर्शन के लिए पहली बार पहुंचे।

Back To Top