VK Ladia Lions Club

लायंस इंटरनेशनल निदेशक वीके लाड़िया पहुंचे विदिशा, रोचक 2020 का आयोजन

विदिशा। लायंस इंटरनेशनल के निदेशक वीके लाड़िया (VK Ladia) ने विदिशा पहुंचकर लायंस क्लब विदिशा द्वारा आयोजित रीजन काॅन्फ्रेंस रोचक 2020 में शिरकत की। इस दौरान विदिशा सहित टीकमगढ़, सागर, गंजबासौदा, कुरवाई, शमशाबाद, लटेरी, आनंदपुर, सांची से भी लायंस क्लब के पदाधिकारी शामिल हुए। बता दें कि इस रोचक 2020 कार्यक्रम के दौरान रीजन 8 के सभी 18 क्लबों को उनकी सेवा कार्य के आधार पर अतिथियों के साथ अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

Back To Top