Vidisha Vikas Pachori

विदिशा के विकास पचौरी को लिम्का बुक आफ रिकाॅर्ड ने किया सम्मानित

विदिशा। नगर के समाजसेवी विकास पचौरी को लिम्का बुक आफ रिकॉड 2020 सर्टिफिकेट से नवाजा गया है। बता दें कि विदिशा तथा आसपास के क्षेत्रों में अब तक लगभग 1 हजार 309 शवों को निशुल्क अंतिम सेवा प्रदान कराने के लिए लिम्का बुक आफ रिकॉर्ड द्वारा गरीबों की सेवा में तत्पर विकास पचौरी को सर्टिफिकेट से नवाजा गया है। वहीं विदिशा के निजी गार्डन में विकास पचौरी ने प्रेसवार्ता करते हुए इसकी जानकारी दी।

Back To Top