दमोह जिले के अनेक क्षेत्रों में सोमवार और मंगलवार की दोपहर चले तेज आंधी तूफान से कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिरे जिससे आवागमन बाधित हुआ और कहीं वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। कई जगह तो तेज आंधी के कारण घरों की छत पर लगी टेनशेड भी उड़ गईं। जबेरा में सोमवार की दोपहर तेज आंधी तूफान के कारण एक पेड सड़क किनारे खड़ी कार पर गिर जाने से कार क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार के अंदर बैठा व्यक्ति भी घायल होना बताया जा रहा है। पेड़ टूटकर गिरने से दमोह जबलपुर सड़क मार्ग पर 1 घंटे तक जाम की स्थिति भी बनी रहीं। लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर अलग अलग जगहों पर गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल कराया।
Related Posts
दमोह में 2 और कोरोना पाॅजिटिव केस
Damoh Corona Update – दमोह। जिले में कोरोना के दो और पाॅजिटिव मरीज मिले है जिसकी पुष्टि दमोह सिविल सर्जन…
एटीएम ब्लास्ट कर लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश
दमोह। एटीएम ब्लास्ट कर रूपयों की लूट गैंग आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। दरअसल एटीएम ब्लास्ट कर लूटने…
आशा कार्यकर्ताओं ने हटा अस्पताल में किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप
Hatta News – दमोह जिले की सबसे बड़ी सिविल अस्पताल हटा अंतर्गत विभिन्न जगहों पर पदस्थ की गई दर्जन भर से…

