कोरोना का डर, उमरिया के मां बिरासिनी मंदिर पाली में दर्शन पर रोक

Pali Maa birasini mandir

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां बिरासिनी मंदिर तथा उचेहरा गांव के ज्वालाधाम में 31 मार्च तक के लिए श्रद्धालुओ के दर्शन पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम प्रशासन द्वारा उठाया गया है। बता दें कि आगामी 25 मार्च से नवरात्र शुरू हो रहा है जो 2 अप्रैल तक चलेगा, लेकिन श्रद्धा से ज्यादा श्रद्धालुओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अपने घर से ही पूजन अर्चना करने की अपील की है।