शिवराज सिंह फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, राजभवन में लेंगे शपथ

Shivraj Singh CM mp

भोपाल। मध्य प्रदेश में चौथी बार शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि हाल ही में विधायक दल की बैठक आयोजित हुई जिसमें शिवराज सिंह विधायक दल के नेता चुने गए। इस बैठक के दौरान भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय से विनय सहस्त्रबुद्धे तथा अरुण सिंह ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सभी विधायकों से चर्चा कर सहमति ली।

मध्यप्रदेश में पिछले करीब एक महीने से चली आ रही सियासी उठापटक 23 मार्च को थम चुकी है। भाजपा हाईकमान ने मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के लिए शिवराज सिंह चौहान का नाम तय कर दिया है जिसके बाद अब शिवराज सिंह चौहान रात लगभग 9 बजे भोपाल के राजभवन में शपथ लेंगे।