फिर शुरू हुआ रामायण का प्रसारण, उमरिया में लोग दिखे उत्सुक

ramayan serial

उमरिया। केंद्र सरकार के आदेश के बाद डीडी न्यूज पर रामायण का प्रसारण एक बार फिर शुरू हो गया है। बता दें कि सम्पूर्ण लाॅकडाउन के दौरान लोगों को अपने घरों में रहकर ही मनोरांजन के लिए टीवी सीरियल रामायण का प्रसरण शुरू किया गया है। उमरिया जिले में भी लोग उत्सुक दिखे, जबकि बच्चों को संस्कार देने का भी एक विशेष अवसर अभिभावकों को मिला।

उमरिया जिले में अभिभावक और बच्चों ने एक साथ टीवी के सामने कार्यक्रम आरम्भ होने के पहले ही अपनी अपनी जगह बना ली और उसके बाद सभी ने कार्य्रकम को देखा। रामायण और महाभारत का प्रसारण आरम्भ किये जाने पर बड़े बुजुर्गों में व्यापक खुशी रही। लोगो ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि वर्तमान में बच्चों को इस कार्यक्रम से सीख मिलेगी।