दसई लाॅकडाउन में फसे झूलेवाले को घर रवाना किया

Dasai Dhar Lockdown

धार। जिले के ग्राम दसई में लगने वाला मेला कोरोना वायरस के कारण आयोजित नहीं हुआ जिसके कारण मेले में झूला लगाने दसई पहुंचे पेटलावद का एक परिवार दसई में ही फस गया। वहीं समाजसेवियों को इसकी जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचकर परिवार की मदद् की गई। झूला संचालक राकेश ने बताया कि कोरोना के कारण मेले आयोजित नहीं हुआ जिसके बाद पत्रकार नयन लवबंशी सहित समजासेवियों ने प्रशासनिक अधिकारी से बात कर दसई में फसे परिवार का मेडिकल टेस्ट कराया और फिर लोडिंग वाहन को स्वीकृति दिलाने के बाद परिवार को घर के लिए रवाना किया।