रीवा लाॅकडाउन, शिव बारात समिति ने बांटे 1200 भोजन पैकेट

Rewa Shiv Barat Samiti

रीवा। जिले में शिव बारात समिति ने लाॅकडाउन के दौरान असहाय लोगों की मदद करते हुए लगभग 1200 पैकेट भोजन का वितरण किया। जानकारी के मुताबिक रीवा मार्केट सहित बोदा बाग, छोटी दरगाह, महाजन टोला, पुलिस कंट्रोल रूम, नया बस स्टेंड, घोघर, पुराना बस स्टैंड, तथा बांस घाट बिछिया क्षेत्र में लोगों को भोजन पैकेट बांटे गए। इस समाजसेवा में अध्यक्ष मनीष गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, प्रतीक मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, सुनील अग्रवाल, सुरेश विश्नोई, विनोद गुप्ता, लवकुश गुप्ता, बासु गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों का सहयोग रहा।