विदिशा। 25 मार्च से भारत में हुए सम्पूर्ण लाॅकडाउन के बाद देश की अर्थव्यवस्था में काफी गिरावट देखने को मिली है। विदिशा में कोरोना से बचाव के लिए लोग लाॅकडाउन का पालन कर रहे है जिसके तहत सभी दुकानें बंद है और बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। कैमरा24 ने नगर के बजाज डीलर मनोज कटारे से बात की जिन्होने अपने विचार साझा किए। व्यापारी मनोज कटारे ने बताया कि व्यापार पूरी तरह बंद है लेकिन आज दुनिया के देशों से कोरोना की गंभीरता की तुलना करें तो भारत की स्थिति बेहत ठीक है।
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जनता कफ्र्यू के बाद लाॅकडाउन के आव्हान को जनता ने स्वीकार किया। कटारे ने बताया कि जान है तो जहान है, इसलिए कोरोना से बचाव मुख्य है, देश की अर्थव्यवस्था बाद में भी ठीक की सकती है।
बताया गया कि रतन टाआ ने 1500 करोड़ की सहायता की, बजाज मालिक ने 100 करोड़ की सहायता भारत सरकार को मदद की है, इसीलिए व्यापार ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। हिंदुस्तान ने पहले 7 दिनों में कोरोना पर लगभग जीत हासिल कर ली है।
विदिशा के हर समाजसेवी तथा पुलिस प्रशासनिक अधिकारी का मनोज कटारे ने धन्यवाद दिया, जो लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात है।
