Vidisha SBI Main Branch

कोरोना से बचाव, विदिशा SBI शाखा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विदिशा। SBI बैंक मुख्य शाखा में आने वाले उपभोक्ताओं तथा काम करने वाले कर्मियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसबीआई बैंक मैनेजर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस समय पेंशन के साथ ही लोगों के खातों में पैसे डाले जा रहे है। वहीं बैंक आने वाले लोगों के ठहरने के लिए टेंट तथा कुर्सियों की व्यवस्था की गई है जबकि बैंक में प्रवेश करने वाले उपभोक्ताओं के हाथों को सेनेटाइज कराया जा रहा है। जानकारी दी गई कि बैंक के सभी कर्मी भी सुरक्षा के एतिहात बरत रहे हैं।

Back To Top