Gas Cylinder Blast

सागर के गुरैया में गैस सिलेंडर फटा, पूरा घर जला

सुरखी। सागर जिले के सुरखी अंतर्गत गुरैया गांव में गैस सिलेंडर फटने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जानकारी के मुताबिक गुरैया गांव में रहने वाले पूरन सिंह नामक व्यक्ति के घर में गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद धमाका हुआ जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में आग लगते ही परिवार सदस्य घर से बाहर भाग निकले जिसके कारण सभी सुरक्षित है जबकि आग की चपेट में आने से घर में रखे सामान सहित पूरा घर जलकर खाक हो गया है।

Back To Top