उन्नाव में पहला कोरोना पाॅजिटिव केस, हसनगंज मोहान का निवासी है अदनान

corona positive unnao

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है जिसके बाद युवक को तत्काल स्वास्थ्य अमले ने आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले युवक का मेडिकल टेस्ट किया गया था जिसके बाद युवक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।

उन्नाव सीएमओ, आशुतोष कुमार ने बताया कि युवक का नाम अदनान है जो कि उन्नाव के हसनगंज मोहान की निवासी है। जानकारी दी गई कि 14 अप्रैल को युवक का सेम्पल लिया गया था जिसके बाद रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर युवक को आइसेलेट किया गया जबकि युवक के संपर्क में आए सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है।