khajuraho tourist place

विश्व धरोहर दिवस पर खजुराहो में पसरा सन्नाटा, देश में इस समय है लाॅकडाउन

खजुराहो। विश्व धरोहर दिवस पर पर्यटन नगरी खजुराहो में सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें कि इस समय कोरोना की महामारी से बचने के लिए देश भर में लाॅकडाउन है जिसके कारण पर्यटन पर भी इसका असर पड़ा है। बता दें कि हर बार विश्व धरोहर दिवस पर खजुराहो में भव्य आयोजन किया जाता जिसमें देश सहित विदेशों से भी पर्यटक शामिल होते थे लेकिन इस समय लोगों की सुरक्षा अहम है और स्थानीय लोग देश को कोरोना की महारमारी से बचाने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

बता दें कि खजुराहो का लगभग 80 प्रतिशत व्यापार पर्यटन पर ही आधारित है और अब लाॅकडाउन के कारण चोरों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि भगवान मतंगेश्वर से लोगों द्वारा देश को इस महामारी से बाहर निकालने के साथ ही आने वाले महिनों में खजुराहो में फिर से पर्यटन बढ़ने की आराधना की जा रही है।

Back To Top