Swaroopganj lockdown

स्वरूपगंज लाॅकडाउन, पुलिस प्रशासन निरंतर मुस्तैद

स्वरूपगंज। राजस्थान के सिरोही जिले अंतर्गत स्वरूपगंज में इस समय लाॅकडाउन है जिस दौरान पुलिस प्रशासन निरंतर लोगों की सुरक्षा में तैनात होकर अपना फर्ज निभा रहे हैं। दरअसल मोदी सरकार ने देश में कोरोना की महामारी से बचाव के लिए 17 मई तक लाॅकडाउन घोषित किया है जिसके तहत सभी राज्यों में सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखे हुए हैं। इसी के तहत सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा डीएसपी किशोरसिंह चौहान सुरक्षा के मद्देनजर निरंतर भ्रमण करते हुए अपने थाना क्षेत्र पिण्डवाड़ा, स्वरुपगंज और रोहिड़ा में प्रभारियों से चर्चा कर व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखे हुए हैं।

Back To Top