मजदूरों को लेकर पुणे से मारवाड़ जंक्शन पहुंची ट्रेन

Shramik Special train

पाली। महाराष्ट्रे के पुणे में लाॅकडाउन के कारण फसे राजस्थान पाली जिले के मजदूरों को स्पेशल ट्रेन के माध्य से पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन लाया गया। जानकारी के मुताबिक पुणे से लगभग 1 हजार 45 मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिए मारवाड़ जंक्शन लाया गया जहां प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पूरे एहतिहात बरते गए।

स्टेशन पर इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मजदूरों का मेडिकल चेकअप हुआ जिसके बाद सभी मजदूरों को लगभग 30 रोडवेज बसों के माध्यम से 12 जिलो के लिए रवाना किया गया।