देपालपुर लॉकडाउन 4: व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित

deplapur lockdown

देपालपुर। लॉकडाउन-4 की घोषणा के बाद इंदौर जिले के देपालपुर में विधायक विशाल पटेल द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक कर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बता दें कि इस बैठक में एसडीएम प्रतुलचन्द्र सिन्हा, एसडीओपी संजय चतुर्वेदी, तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह, जनपद सीईओ राजू मेड़ा, नगर पंचायत सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस मुख्य रूप से मौजूद रहे जिस दौरान व्यापारियों तथा पत्रकारों से चर्चा करते हुए सुझाव मांगे गए। हालांकि लाॅकडाउन 4 की व्यवस्थाएं जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाने को लेकर प्रयास जारी हैं।