nfr;k ykWdMkmu esa MdSrh dh ;kstuk cuk jgs

बुरहानपुर में 12 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज, 21 मई तक बढ़ा कर्फ्यू

Burhanpur Corona Update – बुरहानपुर जिले में निरंतर कोरोना का कहर जारी है बता दें कि हाल ही में बुरहानपुर जिले में 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है जिसके बाद अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 162 हो चुकी है।

बता दें कि मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला इस समय कोरोना की महामारी चपेट में आ चुका है जहां दिन ब दिन कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।

  • बुरहानपुर में 12 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज
  • बुरहानपुर जिले में 21 मई तक बढ़ा कर्फ्यू
  • कोरोना मरीजों की कुल संख्या 162

आंकड़ों की बात करें तो अब तक बुरहानपुर जिले में कुल 207 कोरोना के पॉजिटिव मरीज दर्ज किए गए है जिनमें से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि राहत की बात है कि 33 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। वहीं अब जिले में कोरोना पाॅजिटिव के कुल एक्टिव केस 162 हैं।

वहीं दूसरी ओर कोरोना का कहर जारी रहने के कारण जिला प्रशासन द्वारा जिले में कर्फ्यू को 21 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

Back To Top