Rahatgarh and Jaisinagar BJP

राहतगढ़-जैसीनगर बीजेपी ने किया कमलनाथ का पुतला दहन

सागर। जिले के राहतगढ़ और जैसीनगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। बता दें कि भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध जताया है। बता दें कि जैसीनगर में बीजेपी मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सरखडी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ।

  • केंद्रीय मंत्री के रूप में चीन को पहुंचाया फायदाः भाजपा
  • चीन के सामान पर किया था आयात शुल्क कमः भाजपा

भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पद पर रहे कमलनाथ ने चीन के सामान पर आयात शुल्क में भारी कमी कर देश के व्यापार और कुटीर उद्योगों को खत्म किया है जिसके विरोध में पुतला दहन किया गया।

 

Back To Top