सरदारपुर तहसील में पहला कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला

dhar corona news

धार। जिले के सरदारपुर तहसील से पहला कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला है जिसके बाद क्षेत्र के लोगों के बीच दहशत का माहौल है। बता दें कि धार जिले के सरदारपुर अंतर्गत अमझेरा से कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है जिसके बाद अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 173 पहुंच चुकी है।

  • अब तक जिले में कुल 173 कोरोना मरीज
  • मांगोद में होटल संचालित करता है कोरोना मरीज

जानकारी के मुताबिक सरदारपुर के अमझेरा से मिला कोरोना पाॅजिटिव मरीज मांगोद में होटल संचालित करता है जिनके पिता का स्वास्थ्य बिगड़ने पर सभी का सेम्पल लिया गया था, जिसके बाद अब कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद मरीज को क्वारंटीन किया गया।