कन्नौज जिले की इंदरगढ़ पुलिस ने 19 किलो 400 ग्राम गांजा एक कार से बरामद करते हुए 3 तस्करों को पकड़ा है। मामले में जिला पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड ने प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा किया। बताया गया कि इन्दरगढ थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मरहला तिराहा इन्दरगढ पर तैनात थे इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का इशारा किया गया तो वह भागने का प्रयास करने लगे तभी वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से गांजा बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस पकडे गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिससे इस धंधे से जुडे अन्य लोगों का पर्दाफाश हो सके।
Related Posts
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव पर कसा तंज
छिबराऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कन्नौज जिले में एक इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के साथ अभद्र व्यवहार…
हर्ष फायरिंग के दौरान लड़की के पिता को लगी गोली
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक शादी समारोह के दौरान लड़की के पिता को गोली लगने का मामला आया…
मोबाइल चार्ज पर लगाया, करंट लगने से महिला की मौत
कन्नौज – जिले में एक मोबाइल को चार्जर लगाते समय बड़ा हादसा हुआ है जिस हादसे में एक महिला की…
