उमरिया के मानपुर की छात्रा ने किया टाॅप

10th board topper madhvi umaria

उमरिया। जिले के मानपुर स्थित नवज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने 10वी बोर्ड की परीक्षा में उत्क्रष्ट प्रदर्शन कर बाजी मारते हुए प्रदेश में मानपुर सहित उमरिया जिले का नाम रोशन किया है।

  • 10वी बोर्डः 400 में से 397 अंक हासिल किए
  • माधवी के पिता राम लोचन हैं ड्राइवर
  • मानपुर नवज्योति स्कूल की छात्रा हैं माधवी

बता दें कि मानपुर की छात्रा माधवी पयासी ने कक्षा 10वी में 400 में से 397 अंक हासिल की है, जिस सफलता का पूरा श्रेय माधवी ने अपने माता पिता तथा
स्कूल टीचर्स को दिया। बता दें कि माधवी के पिता राम लोचन ड्राइवर है। वहीं इस सफलता के बाद मंत्री मीना सिंह सहित जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने माधवी को फोन पर बधाई दी।