ratlam

ग्राम शेरपुर खुर्द के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत

आलोट। रतलाम जिले के आलोट जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत शेरपुर खुर्द में भ्रष्टाचार होने की शिकायत गा्रमीण द्वारा की गई है। बताया जा रहा है कि चाहे बात लाखों रूपयों की लागत से बनवाए गए स्टाॅप डेम की हो या फिर सड़क या नाला निर्माण की सभी में गुणवत्ताहीन कार्य कराए जाने की शिकायत मिली है।

  • ग्रामीण द्वारा की गई भ्रष्टाचार की शिकायत
  • स्टाॅप डेम, नाला निर्माण, कुआं निर्माण में शिकायत
  • जांच रिपोर्ट आने पर करेंगे कार्यवाहीः सीईओ

इस मामले में जहां एक ओर ग्राम सरपंच का कहना है कि बारिश के कारण कई काम प्रभावित हुए है जिनको फिर से बारिश के बाद पूरा कराया जाएगा तो वहीं जनपद पंचायत सीईओ, राधाकिशन वक्तारिया जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही कए जाने की बात कही।

Back To Top