उमरिया जिले में 7 कोरोना पाॅजिटिव केस

umaria news

उमरिया। जिले में निरंतर कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और हाल ही में 7 और कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। बता दें कि उमरिया के चपहा काॅलोनी से 3 लोगों सहित सरमनिया तथा मुंगवानी से 2-2 कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए जाने के बाद उन्हे आइेसोलेट किया गया है।

  • चपहा काॅलोनी से 3 लोग कोरोना पाॅजिटिव मिले
  • सरमनिया तथा मुंगवानी से 2-2 कोरोना मरीज
  • जिला प्रशासन ने सावधनी बरतने की अपील की

चपहा काॅलोनी में कंटेनमेंट एरिया घोषित होने के बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भ्रमण किया, जबकि क्षेत्र में प्रोटोकाॅल के तहत सुरक्षा के एतिहात बरते गए। हालांकि जिला प्रशासन ने सभी लोगों से सरकार की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।