गांजे की फसल, शाहपुर पुलिस ने जब्त किए पौधे

ganje ki kheti fasal

शाहपुर। बैतूल जिले की थाना शाहपुर पुलिस ने ग्राम आमागोहन में रहने वाले रामदास के घर के पीछे उगाई गई गांजे की खेती को अपने कब्जे में लिया है। जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सचूना पर शाहपुर पुलिस ने रामदास नामक व्यक्ति के घर दबिश दी जहां पीछे खेत में उगाई गई गांजे के पौधों को कटवाकर पुलिस ने जब्त किया। बताया जा रहा है कि लगभग 33 पौधे जब्त किए गए है जिनकी कीमत 1 लाख रूपए आंकी गई है।

  • ग्राम आमागोहन के रहवासी ने उगाई थी फसल
  • लगभग 33 पौधे जब्त किए गए
  • जब्त किए गए पौधों की कीमत लगभग 1 लाख