पीथमपुर। मनवानी काॅलोनी के हनुमान मंदिर को चोर ने अपना निशाना बनाया है। बता दें कि हनुमान मंदिर में बीति रात लगभग 3 बजे घुसे चोर ने दान पेटी को तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा नगदी रूपयों की चोरी की गई है, वहीं चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोर की तस्वीर
- मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर की गई चोरी
- एक चोर ने दानपेटी को तोड़कर की चोरी
दरअसल पीथमपुर के मनवानी काॅलोनी स्थित हनुमान मंदिर में एक चोर ने दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी की है जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। मंदिर के व्यवस्थापक संजय तिवारी ने बताया की मंदिर परिसर को जाली से पैक कर दिया गया है लेकिन चोर संजय जलाशय की तरफ से बाउंड्री वाल कूदकर मंदिर परिसर में घुसा और दान पेटी तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया है। हालांकि चोरी की सूचना के बाद मौकेपर पहुंची सेक्टर 1 थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
