रविवार को मंडीबामोरा में रहा लाॅकडाउन

mandi bamora lockdown

मंडीबामोरा। सागर जिले के मंडीबामोरा में रविवार को लाॅकडाउन के दौरान बाहर निकले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाई है। बता दें कि पुलिस ने रविवार को लाॅकडाउन के बाद भी बाहर निकले लोगों से पूछताछ कर समझाइश दी जबकि सरकार की गाइडलाइन्स का पालन करने भी हिदायत दी। हालांकि रविवार को पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन रहा जिसके तहत मंडीबामोरा के बाजार की दुकानें भी बंद रहीं, जबकि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी गस्त करती दिखाई दी।

  • बाहर निकले लोगों से पुलिस ने की पूछताछ
  • पूरे प्रदेश में रहा लाॅकडाउन, दुकानें रहीं बंद
  • सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस रही तैनात