सतना जिले में हुई भारी बारिश, घरों में भराया पानी

satna rain alert

सतना। जिले में सुबह से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बता दें कि भारी बारिश से जिले के कई इलाकों में बसे घरों में पानी अंदर तक भरा गया है जबकि कोठी में एक नवनिर्मित पुलिया का डायवर्सन भी बहने की सूचना है।

  • सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश
  • कोठी में नवनिर्मित पुलिया का डायवर्सन बहा
  • ग्राम मौहार के घरों में भराया पानी

कोठी में नवनिर्मित पुलिया डायवर्सन बहने के बाद आवागमन बाधित हो चुका है। तो वहीं दूसरी ओर समुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भी है जलभराव की स्थिति है। बात करें ग्राम मौहार की तो बारिश का पानी घरों में भरा चुका है, जबकि कच्चे मकान भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जिसके चलते कुछ ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल में अपनी शरण ली है।

हालांकि बारिश, किसानो के चेहरे पर खुशी लेकर आई है क्योंकि धान की फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी।