सतना जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

satna district

सतना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सतना जिले में अलग अलग जगहों पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों सहित निजी संस्थानों द्वारा ध्वारोहण किया गया। बता दें कि जिला कलेक्टर निवास पर डीएम अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक निवास तथा जनसम्पर्क कार्यालय में एल पी करौसिया द्वारा झंडा वंदन किया गया। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर सतना केन्द्रीय जेल से 30 कैदियों को भी रिहा किया गया।

  • अलग अलग जगहों पर हुआ झंडा वदंन
  • सतना सेंट्रल जेल से 30 कैदी रिहा
  • कोरोना काल में भी हर्षोल्लास के साथ मना पर्व

सतना जिला पंचायत कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वारोहण किया गया। इसी क्रम में कोठी अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह शासकीय स्कूल में प्राचार्य दिलीप पांडेय ने तिरंगा फहराया। हालांकि जिले भर में कोरोना काल के दौरान भी स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मानाया गया।