जबलपुर में बरगी बांध के 13 गेट खोले गए

jabalpur bargi dam

जबलपुर। जिले में भारी बारिश के चलते बरगी बांध के 13 गेट खोले गए है। बता दें कि बरगी बांध की जलभराव क्षमता 422.76 मीटर है जबकि बांध में 421.30 मीटर तक जलस्तर पहुंचने के कारण 13 गेट खोल दिए गए हैं, जिसके चलते नर्मदा के ग्वारीघाट सहित लगभग सभी घाट डूब चुके हैं। वहीं बांध के गेट खोले जाने के बाद निचले इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की कवायद शुरू की जा चुकी है।

  • 421.30 मीटर पहुंचा बांध का जलस्तर
  • बांध से निचले इलाकों में अलर्ट जारी
  • ग्वारीघाट सहित लगभग सभी घाट डूबे