SDM PS Tripathi

कोठी में कंटेनमेंट एरिया का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम पीएस त्रिपाठी

कोठी। वार्ड 6 में कोरोना मरीज मिलने के बाद बनाए गए कंटेनमेंट एरिया का निरीक्षा करने रघुराजनगर एसडीएम पीएस त्रिपाठी पहुंचे जिस दौरान अधिकारी ने व्यवस्थाओं के संबंध में जायजा लिया। बता दें कि रधुराजनगर एसडीएम पी एस त्रिपाठी द्वारा औचक निरिक्षण किया गया है जिस दौरान दोनों तरफ केवल स्टाॅपर लगे होने पर दोनों ओर जाली भी लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

  • कोठी के वार्ड 6 में बनाया गया है कंटेनमेंट एरिया
  • स्टाॅपर लगे होने पर दिए उचित व्यवस्था के निर्देश
  • पक्के नाला निर्माण के लिए भी आश्वासन दिया

एसडीएम पीएस त्रिपाठी ने जल्द ही जल निकासी के लिए नाला निर्माण संबंध में नगर परिषद सीएमओ को निर्देश दिए जाने की बात कही।

Back To Top