flood balaghat

बालाघाट के कई ग्रामीण क्षेत्र में बाढ़ के हालात

बालाघाट। जिले में बीते दिन भीमगढ़ बांध से छोड़े गए पानी के कारण निचले इलाके में बाढ़ के हालात बन चुके हैं, वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौर करने के लिए बालाघाट विधायक गौरी शंकर बिसेन पहुंचे। इस दौरान विधायक ने बोट में सवार होकर स्थिति का जायजा लिया।

  • भीमगढ़ बांध से छोड़ा गया पानी, कई इलाके डूबे
  • ग्राम धपेरा पहुंचे विधायक गौरीशंकर बिसेन
  • खेतों में जलभराव के बाद फसल हुई नष्ट

दरअसल बालाघाट जिले के ग्राम धपेरा पहुंचे विधायक गौरीशंकर बिसेन ने आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को देख्कर पीड़ितों से मुलाकात की। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहार है। इसके अलावा ग्राम धपेरा में जलभराव होने के कारण खेतों की फसल भी नष्ट हो चुकी है।

Back To Top