फाटक तोड़ता हुआ वाहनों से टकराया ट्रक, महिला की मौत

jaruakheda sagar

सागर। जिले के जरूवाखेडा नरयावली में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक महिला ने अपनी जान गवा दी है। दरअसल सागर बीना रोड पर यह हादसा हुआ है जहां सागर की ओर से आ रहा ट्रक फाटक तोड़ता हुआ बोलेरो और पिकअप से टकरा गया। वहीं ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी है। हालांकि घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार चुका है। वहीं घटन की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और रेलवे विभाग का अमला पहुंचा।