Deshraj Pateria

बुंदेलखंड लोकगीत गायक देशराज पटेरिया का निधन

छतरपुर/भोपाल। बुंदेलखंड के मशहूर लोकगीत गायक देशराज पटेरिया का बीती रात हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया है जिसके बाद बुंदेलखंडी लोक गीत के चाहने वालों में शोक की लहर देखने को मिल रही है। जानकारी के मुताबिक देशराज पटेरिया ने 67 वर्ष की उम्र में सभी को विदा कह दिया है। उनका जन्म 25 जुलाई 1953 में छतरपुर के नौगांव कस्बे के पास तिटानी गांव में हुआ था।

वहीं मशहूर लोकगीत गायक देशराज पटेरिया के निधन पर सीएम शिवराज सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा –

  • अपनी अनूठी गायकी से बुंदेली लोकगीतों में नये प्राण फूंक देने वाले श्री देशराज पटेरिया जी के रूप में आज संगीत जगत ने अपना एक सितारा खो दिया।
  • वो किसान की लली… मगरे पर बोल रहा था…जैसे आपके सैकड़ों गीत संगीत की अमूल्य निधि हैं। आप हम सबकी स्मृतियों में सदैव बने रहेंगे। ॐ शांति!

बताया जा रहा है कि देशराज पटेरिया पिछले चार दिनों से छतरपुर के मिशन अस्पताल में भर्ती थे, जिनको दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें चिकित्सकीय संरक्षण में रखा गया था। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

Back To Top