पीथमपुर। महू नीमच टोल रोड की हालत दिनों दिन खराब हो रही है, जहाँ सर्विस रोड, गड्ढों से भरा पड़ा है तो वहीं मुख्य मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे, ट्रक, बस और चार पहिया वाहनों के निकलने के लिए परेशानी साबित हो रहे हैं। वहीं इस गंभीर स्थित को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय वैष्णव के साथ टोलटैक्स पहुंचकर सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए तत्काल ही सड़क रिपेयरिंग का कार्य कराने की मांग की।
- बीजेपी के नेता कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
- जल्द सुधार कार्य की मांग को लेकर प्रदर्शन
- नगर पालिका को हैंडओवहर कर सकते हैं कामः वैष्णव
- टोल नाका पहुंचकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया
- अधिकारी ने जल्द सुधार कार्य का आश्वासन दिया
नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि, संजय वैष्णव ने बताया कि मप्र रोड डेवलपमेंट काॅरपोरेशन के अधिकारी से मेंटेनेंस की मांग की गई है, जबकि यदि सर्विस रोड यदि नगर पालिका को हैंडओवर की जाती है तो मार्ग पर कार्य कराने भी तैयार हैं।
वहीं मामले में पीथमपुर एसडीएम, सत्यनारायण दर्रे ने बताया कि एमपीआरडीसी के अधिकारी ने जल्द मेंटेनेंस कार्य के लिए आश्वासन दिया है। जबकि एमपीआरडीसी से आशीष पटेल ने बताया कि रोड पर भरे पानी को निकालने सहित सुधार कार्य जल्द कराया जाएगा।
