इंदौर से मुंबई जा रही बस में लगी आग, अफरा तफरी मची

indore mumbai Bus fire Dhar

धार। जिले के दूधी चौराहे पर इंदौर से मुंबई की तरफ जा रही एक बस में अचानक ब्लास्ट होने के बाद आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। बस में आग लगने के बाद तत्काल यात्री अपने अपने सामान के साथ बस से उतरे जिसके बाद आग की लपटों ने बस को अपने कब्जे में ले लिया और देखते ही देखते बस पूरी तरह आग से जल गई।

  • धार के दूधी चैराहे पर लगी बस में आग
  • इंदौर से मुंबई जा रही थी बस
  • फायर ब्रिगेड और धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची
  • बस में आग लगने का कारण अज्ञात

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और धामनोद पुलिस पहुंची जिसके बाद कई देर की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है जबकि विस्फोट होने का कारण अभी अज्ञात है।