Surkhi Mp Upchunav: शिवराज-सिंधिया पहुंचे जैसीनगर, क्षेत्र को दीं कई सौगात

Surkhi Mp Upchunav

जैसीनगर। मध्य प्रदेश के सुरखी विधानसभा में उपचुनाव होना है जिससे पहले सुरखी के जैसीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने क्षेत्र की जनता को 631 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी, कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत प्रदेश के मंत्री भी मौजूद रहे।

  • क्षेत्र को 631 करोड़ रू के विकास कार्यों की सौगत
  • शिवराज-सिंधिया समेत प्रदेश के मंत्री रहे मौजूद
  • जनसेवा के लिए राजनीति एक माध्यमः सिंधिया

  • जैसीनगर में शासकीय काॅलेज खोलने की घोषणा
  • जैसीनगर को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा

अपने संबोधन के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले कि देश विदेश में कूट नीति का बेहत इस्तेमाल होता है लेकिन सिंधिया परिवार ने सदैव जनसेवा की है जिसका राजनीति एक माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने जैसीनगर में शासकीय महाविद्यालय खोलने, जनपद पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति एवं जैसीनगर को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा भी की। सीएम बोले कि जैसीनगर में विकास का पहिया चल पड़ा है और यह पहिया तब तक चलता रहेगा जब तक सुरखी विधानसभा पूरी तरह से विकसित न हो जाए।