Vidisha Nateran

नटेरन में बाइक चोर गिरफ्तार, 5 बाइक भी जब्त

विदिशा। नटेरन थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की 5 बाइक भी जब्त की है। जानकारी के मुताबिक नटेरन पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर फरार होने की फिराक में था जिस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर बनवारी लाल नामक व्यक्ति को पकड़ा जिसने पूछताछ के दौरान बाइक चोरी की होना बताया। हालांकि पूछताछ में चोर ने अलग अलग थाना क्षेत्रों से कुल 5 बाइक चोरी करना स्वीकारा।

Back To Top