बुरहानपुर। जिले की नेपानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है जिसके लिए जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी ने रामकिशन पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है तो वहीं बीजेपी द्वारा कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं सुमित्रा कास्डेकर को उपचुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है। वहीं उपचुनाव के तहत सीएम शिवराज ने नेपानगर के धुलकोट में जनता से रूबरू हुए।
- नेपानगर उपचुनाव के लिए पार्टी नेता कर रहे दौरा
- कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी हैं रामकिशन पटेल
- बीजेपी प्रत्याशी हैं सुमित्रा कास्डेकर
- सीएम शिवराज पहुंचे धुलकोट, जनता को किया संबोधित
