Banediya Talab Depalpur

इंदौर के बनेडिया तालाब में मिला वृद्ध महिला का शव

इंदौर। प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े बनेडिया तालाब में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि देपालपुर के बनेडिया गांव में दोपहर के समय एक वृद्ध महिला का शव तैरते देखे जाने पर पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना प्रभारी मीणा कर्णावत सहित टीम ने महिला के शव को बाहर निकलवाया।

  • वृद्ध महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
  • चंद्रकला जैन के रूप में हुई पहचान
  • देपालपुर पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान इंदौर निवासी चंद्रकला जैन के रूप में हुई हैं जिनके परिजनों को भी सूचित किया गया। हालांकि महिला की मौत के मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Back To Top